महिलाओं पर मेहरबान हुईं कार कंपनियां, दे रहीं कई तरह की छूट और शानदार ऑफर

 


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को खास बनाने में कार कंपनियों ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति से लेकर हुंडई और रेनॉ इंडिया ने महिला दिवस पर कारों की सर्विस कराने पर महिलाओं के लिए विशेष छूट के साथ कई अन्य रियायतों की भी घोषणा की है।


मारुति करेगी सरप्राइज : मारुति सुजुकी इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश भर में फैले डीलरशिप में सर्विस कैंप लगाने के घोषणा की है।


सर्विस कैंप का आयोजन 8 से 30 मार्च तक किया जा रहा है। कार की सर्विसिंग के लिए आने वाली महिला ग्राहकों के लिए 8 मार्च को सरप्राइज गिफ्ट भी दिए जाएंगे। इसमें महिलाओं के लिए कार सर्विस पर विशेष छूट मिलेगी।


हुंडई सर्विस भी सिखाएगी


हुंडई 750सर्विस स्टेशन पर पावर वुमन कैंप का आयोजन 2 मार्च से 8 मार्च तक कर रही है। यहां महिलाएं कार से जुड़ी जानकारियां लें सकती हैं। इसमें हिस्सा लेने वाली महिला ग्राहक को एक साल के लिए रोड साइड असिस्टेंस बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है।


रेनॉ दे रही तय इनाम


इस कंपनी ने अपनी महिला ग्राहकों के लिए एक खास सेवाओं की पेशकश की है जो 8 मार्च तक चलेगा। इसके तहत तय इनाम के साथ पार्ट्स और मजदूरी और एक्सटेंडेड वारंटी पर भी 10 फीसदी छूट मिलेगी। साथ ही मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप भी होगा।


नई क्रेटा वॉयस कमांड जैसे इन 54 दमदार फीचर्स के साथ धूम मचाने को तैयार